Saturday , 30 May 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: A massive fire engulfed a three-story market in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: A massive fire engulfed a three-story market in Agra…#agranews

99

आगरालीक्स…आगरा में तीन मंजिला मार्केट में भीषण आग से दहल उठे दिल. ऊपरी मंजिल पर कोचिंग में पढ़ रहे थे बच्चे..सिलेंडरों में विस्फोट से मची दहशत…सभी को सुरक्षित निकाल पाया काबू

आगरा ग्वालियर हाइवे पर शनिवार को एक तीन मंजिला मार्केट में भीषण आग लग गई. बिल्डिंग के ऊपर तल पर कोचिंग भी संचालित थी जिसमें बच्चे पढ़ रहे थे. आग लगने के बाद दहशत उस समय फैल गई जबक बिल्डिंग में रखे छोटे—छोटे एलपीजी सिलेंडरों में आग लगने के बाद धमाका हुआ. आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है दुकानदार अपनी दुकानों से सामान भी नहीं निकाल पाए और आग ने पूरी मार्केट को कुछ ही समय में चपेट में ले लिया. इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया.

कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे थे बच्चे
तीन मंजिला मार्केट के ऊपरी तल पर कोचिंग सेंटर भी संचालित हैं. घटना के समय यहां काफी संख्या में बच्चे पढ़ रहे थे. लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग के कारण हाइवे पर यातायात को रोका और फिर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए.

5 दमकलों ने पाया काबू
दमकल कम्रियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई फायर टेंडरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. फायर ब्रिगेड की करीब पांच गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है. आग से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Major changes in Agra. Starting June 1st, buses on the Hathras-Aligarh route will operate from the Foundry Nagar Satellite Bus Station…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा बदलाव. 1 जून से हाथरस—अलीगढ़ रूट पर जाने वाली...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two students pursuing D.Pharma in Agra died in an accident on Highway…#agranews

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में डीफार्मा कर रहे दो छात्रों की एक्सीडेंट में मौत....

बिगलीक्स

Success Story: The Chief Minister’s Youth Entrepreneur Scheme transformed the lives of Krishna Yadav and Parveen Ali from Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कृष्णा यादव और परवीन अली की जिंदगी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Tiffany Trump was mesmerized by the Taj Mahal’s beauty. She posed romantically with her husband…#agranews

आगरालीक्स…ताज के आकर्षण में खो गईं टिफनी ट्रंप. पति के साथ दिए...

error: Content is protected !!