आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एडीए की सचिव, तीन एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट बदले, जानें अब कौन बनाए गए आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव।
शासन ने गुरुवार रात को 84 पीसीएस अधिकारियों में फेरबदल किया है। आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव श्रद्धा शांडिलयायन का हुआ ट्रांसफर परीक्षा नियंत्रक, उ. प्र. विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड लखनऊ बनाया गया, जालौन के एडीएम वित्त को एडीए का सचिव बनाया गया है। प्रशांत तिवारी अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल को अपर जिलाधिकारी (वि / रा ) हाथरस बनाया गया । अपर जिलाधिकारी (वि / रा ) शुभांगी शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (वि / रा ) भदोही बनाया गया। धीरेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी ( न्यायिक ) को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया। वेद सिंह चौहान सिटी मजिस्ट्रेट को अपर जिलाधिकारी (वि / रा ) गाजीपुर बनाया गया , उनकी जगह अमित शुक्ला को सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके साथ ही संदीप कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी (वि / रा ) पूजा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक ) आगरा, अमरेंन्द्र कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल ) बनाए गए हैं।