आगरालीक्स…आगरा में बारिश के सीजन में बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट. डीएम ने चौकियों को दुरस्त करने, कर्मचारियों की तैनाती के सााि दिए नालों की सफाई करने के निर्देश
जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी तहसील के उपजिलाधिकारी को बाढ़ चौकी की स्थिति देखने और ठीक करने एवं उन पर कर्मचारियों के ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए सभी चौकियां पर कर्मचारियों के मोबाइल नंबर, संबंधित एसएचओ के नंबर एवं गोताखोर लिस्ट लगाए जाने एवं नाव की उपलब्धता एवं उसके मालिक के नंबर लिस्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए। नगर निगम एवं नगर पालिका व नगर पंचायत को नालों की साफ सफाई के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों की साफ सफाई सॉइल बैग की उपलब्धता कंट्रोल रूम एवं वाटर स्टेशन पर ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल किट तैयार किए जाने के निर्देश दिए जिससे बाढ़ के समय बाढ़ पीड़ित परिवारों को मेडिकल सुविधा तत्काल प्रदान की जा सके। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भूसा की पर्याप्त मात्रा रखे जाने एवं पशुओं के टीकाकरण एवं के निर्देश दिए। आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा को बाढ़ संबंधी समस्त टेंडर समय से कराए जाने एवं कंट्रोल रूम स्थापित कराए जाने एवं जनपद में समस्त गोताखोर की लिस्ट तैयार कराए जाने के लिए एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ टीम से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) शुभांगी शुक्ला, एक्सियन सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके पाण्डेय, जे,ई सिंचाई विभाग, उपजिलाधिकारी किरावली, खेरागढ़, एत्मादपुर, नायब तहसीलदार बाह, सदर, स्वास्थ विभाग, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।