Tuesday , 19 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Babasaheb’s shobhayatra is being taken out with great pomp and grandeur in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Babasaheb’s shobhayatra is being taken out with great pomp and grandeur in Agra…#agranews

130

आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम से निकल रही बाबा साहब की झांकी शोभायात्रा. जीआईसी में सजी भव्य भीमनगरी. कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

आगरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. जीआईसी में भव्य और दिव्य भीमनगरी सजी है. मंगलवार शाम को भव्य आयोजन के साथ बाबा साहब की झांकी की शोभायात्रा निकाली गई. भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान का डॉ. आंबेडकर भवन कटरा गाड़ियाँन, नाला काजीपाड़ा पहुंचने पर समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सक्सेरिया व महामंत्री निहाल सिंह , कोषाध्यक्ष हेतसिंह अंबेश आदि द्वारा पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया गया. सभी विशिष्ट अतिथियों ने बाबा साहब की झांकी की आरती कर झांकी शोभायात्रा को रवाना किया.

डिप्टी सीएम कल आएंगे आगरा
आगरा के जीआईसी में सजी भीमनगरी में बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने आ रहे हैं. उपमुख्यमंत्री बुधवार को 3:15 बजे सर्किट हाउस पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संचालित योजनाओं की प्रगति,विकास कार्यों आदि की समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रेस वार्ता की जाएगी. मा. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सायंकाल 7:00 बजे भारत रत्न बाबा साहब डॉ.बीआर आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर,जीआईसी मैदान में सजी भीम नगरी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : 10 Healthy Drinks for Summer That Can Protect You from Heatwaves

आगरालीक्स…पेट ही नहीं मूड़ भी रहे कूल! गर्मियों में ऐसे 10 हैल्दी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Protest against the closure of the medicine market in Agra intensifies

आगरालीक्स…’हमारा प्रतिष्ठान खुला रहेगा…’, व्हाट्स एप पर भेजे गए मैसेज, पोस्टर भी...

टॉप न्यूज़

Firozabad News: The body of a 17-year-old graduate student was found in room…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…ग्रेजुएशन कर रहे 17 साल के छात्र का शव फंदे से लटका...

टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Agra Live News: Import curbs on silver bar, 2800 thousand ton Silver import in Agra & Mathura

नईदिल्लीलीक्स चांदी के आयात पर सख्ती, उच्च शुद्धता वाली सिल्वर बार सहित...

error: Content is protected !!