आगरालीक्स…Agra News: आगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञों की मौन यात्रा पर खुलकर चर्चा हुई, अपनी फैमिली का पूरा ध्यान रखने के साथ रात में भी डिलीवरी कराना, प्रसूता और नवजात की हर धड़कन पर ध्यान रखना, यह आसान नहीं हैं। आगरा में मंगलवार को होटल आईटीसी मुगल में आयोजित आगरा ऑब्सट्रेटिकल गायनेकोलॉजीकल सोसाइटी (एओजीएस) की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में she heals all but But who heals her A gynecologist silent Journey पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्त दिल्ली से कर्नल प्रो. पंकज तलवार ने स्त्री रोग विशेषज्ञों की दिनचर्या से लेकर उनकी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को साझा किया, कहा कि यह स्त्री रोग विशेषज्ञ की मौन यात्रा है हर जगह एक नई चुनौती है इस चुनौती का सामना एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ही कर सकती है।
स्किल्ड हैंड स्ट्रोंगर वुमैन के लिए किया जाएगा काम
एओजीएस की अध्यक्ष का पदभार पूर्व अध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह ने डॉ. रजनी पचौरी को सौंपा। डॉ. रजनी पचौरी ने कहा कि
एओजीएस के कार्यकारिणी स्थापना समारोह में नई कार्यकारिणी की टीम ने शपथ ग्रहण कर सम्भाला कार्यभार कहा कि कुशलता ही एक सशक्त नारी और सुरक्षित समाज की नींव रख सकती है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके बेहतर स्वास्थ भविष्य के लिए इस वर्ष विशेषक्षों द्वारा कई वर्कशॉप व स्किल ट्रेनिंग आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष की थीम स्किल्ड हैंड स्ट्रोंगर वुमैन रहेगी, जिसमें तकनीकि क्षेत्र में महिला डॉक्टरों को ट्रेंड किया जाएगा।
सेफ मदर हुड प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित
मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज, स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ मुकेश चंद्रा, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. संध्या अग्रवाल ने नवांकुर ड़क्टरों से प्रैक्टिस में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। डॉ. प्रभा मल्होत्रा- डॉ कुसुम गुप्ता ओरेशन में दिल्ली से कर्नल प्रो. पंकज तलवार ने महिला चिकित्सकों के बहुआयामी जीवन पर प्रकाश डाला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का परिचय प्रो. मुकेश चंद्रा ने दिया। नवनिर्वाचित सचिव डॉ. मीनल जैन ने 11 अप्रैल को सेफ मदर हुड डे पर आयोजित की गई स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों में डॉ. चित्रा बंसल, डॉ. रेखा टंडन, डॉ. मोनिका जैन, नमिता शिरोमणी, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. निहारिका मल्होत्रा को पुरस्कृत किया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह, सचिव डॉ. निधि बंसल ने वार्षिक रिपोर्ट में किए गए कार्यों के ब्यौरा प्रस्तुत किया। डॉ. सविता त्यागी, डॉ. आरती मनोज, डॉ. अलका सारस्वत, डॉ. मधु राजपाल, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. पल्लवी भटनागर, डॉ. आकृति आर्य, डॉ. आकृति प्रजापति, डॉ अम्बर गुप्ता, भारत के सबसे युवा लैप्रोस्कोपिक गाइनेकोलॉजिस्ट - डॉ ऋषभ पचौरी, आदि मौजूद रहे।