आगरालीक्स:……Agra News: आगरा के मैरिज होम से दुल्हन की मां का ज्वैलरी और शगुन के लिफाफे का बैग चोरी, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के जगनेर के रहने वाले कांता प्रसाद ने अपनी बेटी की शादी के लिए सदर बाजार ग्वालियर रोड पर कृष्णा मैरिज होम बुक किया था। रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी का बैग चोरी हो गया, बैग में ज्वैलरी के साथ ही शगुन के लिफाफे रखे हुए थे, बैग चोरी होने पर खलबली मच गई, बैग की तलाश में परिजन जुट गए। ( Agra Live News: Bride Mother bag steal from Marriage Home in Agra)
सीसीटीवी ना दिखाने के आरोप
कांता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि बैग चोरी होने पर मैरिज होम के कर्मचारियों से सीसीटीवी दिखाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने सीसीटीवी नहीं दिखाए। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।