आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डीपीएस के 10 वीं के छात्र के पंच से दांत और जबड़े तोड़ने के मामले में आरोपी छात्र किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश हुआ, शुक्रवार को एक बार फिर छात्र किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश होगा।
आगरा के डीपीएस शास्त्रीपुरम में 25 अप्रैल की सुबह 10 वीं के दो छात्रों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी, एक छात्र ने पंच से दूसरे छात्र के तीन दांत और जबड़ा तोड़ दिया था, घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया था उसे अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, आरोपी छात्र को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष लाया गया, अधिवक्ता ने जरूरी दस्तावेज की प्रक्रिया कराई और शुक्रवार को एक बार फिर से बोर्ड के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
निलंबित पुलिस कर्मियों की जांच कर रहे एसीपी
वहीं, डीपीएस प्रकरण में नाबालिग आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था, इस तरह के मामलों में किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर ही कार्रवाई की जाती है। पुलिस कर्मियों की जांच एसीपी इमरान अहमद कर रहे हैं।