आगरालीक्स…आगरा में रावली पुल पर चलती कार में लगी भीषण आग. पल भर में ही पूरी कार आ गई चपेट में. समय रहते निकला चालक
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में रावली पुल पर मंगलवार दोपहर को एक चलती कार में अचानक आग लग गई. कार चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग विकराल होने लगी. ऐसे में समय रहते वो कार से निकल गया और उसके निकलने के कुछ पल में ही कार आग का गोला बन गई और धू धू कर जलने लगी. इससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया.स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.