आगरालीक्स…आगरा में गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप के बाद आधी रात को मरने जा रहा था 17 साल का छात्र. इंस्टा पर डाला नोट—मम्मी को लिखा सॉरी…लेकिन मेटा था अलर्ट—जहर पीने से पहले पहुंच गई पुलिस
आगरा में 17 साल का एक छात्र गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप होने के बाद मरने जा रहा था. उसने सुसाइड नोट इंस्टा पर डाला जिसप उसने मौत का कारण लिखा और मम्मी को सॉरी कहा. लेकिन यही सुसाइड नोट ने इसकी जान बचा ली. इंस्टा पर सुसाइड नोट पोस्ट करते ही मेटा का अलर्ट यूपी पुलिस तक पहुंच गया, जहां से तुरंत आदेश आगरा पुलिस को मिले. इससे पहले कि छात्र हाथ में लगे जहर को पीता पुलिस पहुंच गई और उसकी जान बचा ली. इधर माता पिता भी बच्चे के इस प्रयास पर सन्न रह गए.दो एक बजकर 49 मिनट पर मैसेज किया पोस्ट
जैतपुर कस्बा में रहने वाला 17 वर्षीय छात्र ने अपनी इंस्टाग्राम आई पर आत्महत्या करने से पूर्व अपनी मां के नाम एक संदेश पोस्ट किया. जिसमें उसने लिखा आपको तकलीफ नहीं देना चाहता था अम्मी इसलिए अपनी मौत का कारण इस लेटर में लिखकर जा रहा हूं. अम्मी मुझे माफ कर देना. यह पोस्ट मध्य रात्रि 1:49 पर डाली गई और इसकी जानकारी होते ही मेटा अलर्ट पुलिस तक पहुंच गया. यहां से तत्काल आगरा पुलिस से संपर्क किया गया और यहां से जैतपुर पुलिस को लोकेशन पर भेजा गया.
जैतपुर पुलिस चंद मिनट में ही लोकेशन पर पहुंच गई और जब कमरा खोला गया तो पीड़ित हाथ में कीटनाशक दवा लिए हुए था और पास में ही एक मोटी रस्सी रखी हुई थी. छात्र के परिजन भी वहां आ गए और यह देखकर वह भी सन्न रह गए.
गर्लफ्रैंड से हुआ था ब्रेकअप
पुलिस की पूछताछ में पीड़ित छात्र ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और बीते कुछ दिनों पूर्व फेसबुक आईडी पर उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो किसी बात को लेकर अनबन होने के कारण ब्रेकअप हो गया था. इससे छात्र मानसिक अवसाद से गुजर रहा था. इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया. पुलिस और परिजनों ने इसके बाद उसे काफी समझाया जिसके बाद उसने पुलिस और परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह अब कभी जीवन में इस तरह का कोई भी कदम नहीं उठाएगा. वही जैतपुर पुलिस की इस सक्रियता को देखकर परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम की पीठ थपथपा कर प्रशंसा की है.