आगरालीक्स…दर्दनाक एक्सीडेंट. आगरा से कैश लेकर जा रही कैश वैन यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई. दो गनमैन की मौत.
आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है. आगरा से अलीगढ़ कैश लेकर जा रही एक कैश वैन एक्सप्रेस वे पर पहले से खड़े एक ट्रक से टकरा गई. हादसे में कैश वैन सवार चाल लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो की मौत हो गई. ये दोनो गनमैन थे. दो को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है.घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक्सप्रेस वे पर खंदौली के पास हुई है. आगरा से रेडियंट कैश मैनेजमेंट की एक वैन अलीगढ़ कैश लेकर जा रही थी. कैश वैन में करीब तीन करोड़ रुपये थे. इसे एक्सिस बैंक की मेन ब्रांच अलीगढ़ ले जाया जा रहा था. वैन में चार लोग सवार थे जिनमें चालक रघुराज सिंह था. यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 157 पर पहुंचते ही कैश वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. वैन में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे में हाथरस के ही रहने वाले दो गनमैन भानू प्रताप और बाबू सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक और कस्टोडियन गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें एसएन में भेजा गया है. सूचना पर पुलिस ने कैश वैन को कब्जे में लेकर उसमें रखी नकदी को सुरक्षित कर लिया.