मथुरालीक्स…संत प्रेमानंद जी की भावुक अपील…मैं मिलूं न मिलूं, तुम नाम जप करते रहो. मैं आउं न आउं, बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे…..संदेश देकर मौनव्रत व एकांतवास में गए
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज मौनव्रत और एकांतवास में चले गए हैं लेकिन उन्होंने जाने से पहले भक्तों से भावुक अपील की है. उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि बिल्कुल चिंता मत करो, हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, आप सबको बहुत प्यार करते हैं. सबको श्रीजी की कृपा प्राप्त हो. मैं आउं या न आउं, बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे.10 दिन से बंद है यात्रा
संत प्रेमानंद के की एकांतिक वार्ता, दर्शन व पदयात्रा पिछले दिस दिन से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है. लेकिन रविवार शाम को आश्रम से सोशल मीडिया प्लेटफर्मा पर जारी वीडियो में संत प्रेमानंद ने अपने भक्तों से भावुक अपील की और मौन धारकण कर एकांतवास पर जाने का संदेश दिया.
संत प्रेमानंद ने कहा कि हम मिले न मिलें, बोलें न बोलें, गुरुदेव हमेशा साथ रहेंगे. मौन व्रत एवं एकांतवास हमारे लिए नहीं भक्तों के कल्याण के लिए हैं. हमारा जो होना था, वह हो गया. अब जो कुछ भी हो रहा है, वह आप सबके कल्याण के लिए हो रहा है. संत ने कहा कि यह मौन स्थायी नहीं है और समय आने पर वे स्वयं इसकी जानकारी देंगे. उन्होंने कहा कि नाम जप करो, भजन करो, राधारानी के आश्रित रहो और सुखी रहो. यह चिंता मत करो कि तुम्हारा उत्थान कैसे होगा. बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में तुम्हारे गुरुदेव रहेंगे.
आश्रम ने भी जारी की अपील
इधर श्रीराधाकेलि कुंज आश्रम की ओर से सोमवार सुबह सूचना जारी की गई. कहा गया कि संत प्रेमानंद की पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्ता अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं. भीषण गर्मी का मौसम है. ऐसे में श्रद्धालु आश्रम न आएं, अगली सूचना तक वे आश्रम आने से परहेज कर सहयोग करें.
https://www.facebook.com/share/r/1BQ5a3mXVm