आगरालीक्स….Agra News: आगरा में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टरों की जांच के लिए कमेटी गठित, डॉक्टरों पर रखी जा रही खुफिया नजर, कोई भी कर सकता है सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायत।
सरकारी डॉक्टर अपने घर, क्लीनिक और अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, इसके बाद डीएम स्तर से कमेटी गठित की गई है। ( Agra Live News: Committee for Government doctors private Pratice in Agra )
कोई भी कर सकता है प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायत
एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लायल सहित सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं जबकि इन डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस ना करने के लिए बड़ा एलाउंस मिलता है जिससे डॉक्टर अपना अधिकांश समय अस्पताल में भर्ती मरीजों को दें लेकिन प्राइवेट प्रैक्टिस के चलते सरकारी डॉक्टर हास्पिटल में भर्ती मरीजों को कम समय दे पा रहा हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस में मरीजों को फीस लेकर देख रहे हैं।
प्राइवेट प्रैक्टिस पर जांच के बाद कार्रवाई
डीएम मनीष बंसल द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों पर कार्रवाई के लिए कमेटी बनाई गई है, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के नेत्रत्व में बनाई गई कमेटी शिकायत मिलने पर जांच करेगी और कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खुफिया नजर भी रखी जा रही है।
कांट्रेक्ट पर कार्यरत डॉक्टर कर सकते हैं प्राइवेट प्रैक्टिस
आगरा में 110 स्थायी डॉक्टर हैं इनके प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर रोक है। वहीं 120 कांट्रैक्ट डॉक्टर हैं, ये अस्पताल के समय के बाद यानी सुबह आठ से दोपहर दो और चार बजे तक जो भी समय निर्धारित है उसके बाद प्राइवेट प्रैक्टिस कर सकते हैं लेकिन जब इन्हें कॉलेज में बुलाया जाएगा तो आना होगा।