आगरालीक्स….Agra News: आगरा के होटल में आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने के आरोप में पकड़े गए पांच आरोपियों को मिली जमानत, संजय कालिया, राधे मल्होत्रा सहित अन्य की धरपकड़ के लिए पुलिस की दबिश। ( Agra Live News: 5 get bail in Agra IPL Betting case )
आगरा में पुलिस ने तीन मई को होटल हवार्ड पार्क प्लाजा में छापा मारा था, आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने के आरोप में सुनील धाकड़, अनिल खेम्यानी, मनीष मयानी उर्फ सब्जी और राहुल मुदगल उर्फ लाला को अरेस्ट किया था, उनसे पूछताछ के बाद ब्याज पर सट्टेबाजों को रकम देने के आरोप में गोविंद नगर निवासी पीयूष शर्मा को पुलिस ने पकड़ा था। सभी की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
पांचों जेल से हुए रिहा
इस मामले में आरोपियों की तरफ से अधिवक्ताओं ने कहा कि कोई जुआ नहीं खेल रहे थे, पुलिस घर से पूछताछ की कहकर लाई थी। थाने पर अपने अधिकारियों को गुडवर्क दिखाने के लिए झूठी प्राथमिकी दर्ज करा दी। आरोपी पीयूष शर्मा न्यूज कवर करता है इसकी कारण पुलिस से कहासुनी हो गई थी, इसी रंजिश में प्राथमिकी दर्ज की है। अभियोजन की ओर से जमानत का विरोध किया गया, प्राथमिकी में लगी धाराओं में एक से सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। आरोपियों ने शपथ पत्र भी दिया कि पूर्व के मुकदमों में जमानत हो चुकी है, सुनवाई के बाद सीजेएम ने जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर 20 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंध पत्र और दो दो जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए, बुधवार को परवाना जेल में पहुंचने पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस दे रही दबिश
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद आठ और लोगों के नाम खोले हैं। इसमें संजय कालिया, राधे मल्होत्रा, अनिल शर्मा उर्फ अन्नी पंडित, टोनी सिंधी, राजू वर्मा सहित अन्य शामिल हैं इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।