आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आधी रात मेट्रो के पिलर की शटरिंग हटा रही क्रेन दुकान पर गिरी, मची अफरा तफरी।
आगरा में मेट्रो का काम तेज गति से चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात को हाईवे के सर्विस रोड पर पिलर से शटरिंग को हटाने का काम चल रहा है। रात 12.30 बजे शटरिंग हटा रही क्रेन अनियंत्रित होकर एक दुकान पर गिर गई, जिस समय हादसा हुआ उस समय दुकान में कोई नहीं था। मगर, क्रेन के गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले प्रतापपुरा पर एक मकान पर मशीन गिर गई थे और कार पर लकड़ी का टुकड़ा गिर चुका है।