आगरालीक्स Agra News: आगरा में कार की टक्कर से दो बीटेक युवकों के 30 फीट नीचे गिरने से मौत के बाद शाहदरा फ्लाईओवर की डिजाइन का सर्वे कराया जाएगा। ( Agra Live News: NHAI will survey of Shahdara Flyover, Agra After two youth died in accident)
आगरा में रविवार को शाहदरा फ्लाईओवर पर बाइक सवार बीटेक कर चुके छलेसर के रहने वाले अभिषेक शर्मा और उसके दोस्त जयपुर के रहने वाले सतवीर को कार ने टक्कर मार दी थी। दोनों युवक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गए थे, दोनों की मौत होने के बाद फ्लाईओवर की डिजाइन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
एनएचएआई करेगा सर्वे
इस मामले में डीएम के निर्देश पर एनएचएआई की टीम फ्लाईओवर का सर्वे करेगी। यह देखा जाएगा कि फ्लाईओवर के डिजाइन की गड़बड़ी के चलते तो एक्सीडेंट नहीं हो रहा हैं, साथ ही कोई अन्य कारण तो नहीं है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव का मीडिया से कहना है कि फ्लाईओवर का सर्वे करने के बाद रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
6 फीट की जाए फ्लाईओवर की रेलिंग
इसके साथ ही शहर में जितने भी फ्लाईओवर बने हैं उसकी रेलिंग छह फीट करने की मांग की गई है, जिससे हादसे के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरने से होने वाली मौतों को रोका जा सके।