आगरालीक्स…आगरा के ललित कला संस्थान में विश्व कला दिवस पर लगी प्रदर्शनी. स्टूडेंट्स ने अपनी कल्पना शक्ति को उकेरा…
ललित कला संस्थान में 15 अप्रैल 2026 को कला दिवस (विश्व कला दिवस) मनाया गया जिसका उद्देश्य समाज में कला के प्रति जागरूकता लाना और छात्र-छात्राओं की कल्पना शक्ति कला कौशल- रचनात्मकता को बढ़ावा देना है साथ ही कला समाज के साथ जुड़ कर मानसिक शांति भी प्रदान करती है कला केवल मनोरंज का साधन है बल्कि यह समाज को जोड़ने भावनाओं को व्यक्त करने के साथ वैश्विक समस्याओं पर जागरूकता फैलाने का एक मजबूत और सशक्त माध्यम है।विश्व कला दिवस के अवसर पर आयोजित दृश्य कला प्रदर्शनी के आयोजन के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर परम् आदरणीया कुलपति महोदया जी प्रेरणा और आदरणीय निदेशक जी के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के लिए हमारे नव सृजित "भक्ति क्लब" की प्रस्तुति हुए, मुख्य अतिथि प्रोफेसर अश्वनी कुमार शर्मा दयालबाग विश्वविद्यालय व ललित कला संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजय चौधरी, इतिहास विभाग से प्रोफेसर बी डी शुक्ला के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया, विश्व कला दिवस कार्यक्रम का आयोजन पेंटिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. शीतल शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद उपनिदेशक मनोज कुमार ने किया और संचालन पंडित देवाशीष गांगुली द्वारा किया गया, छात्रों द्वारा लगाए गए आर्टवर्क की प्रदर्शनी ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में लगाई गई है जो सभी कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ 20 अप्रैल तक खुली रहेगी, इस अवसर पर डॉ. अरविंद राजपूत, डॉ गणेश कुशवाहा, डॉ शार्दुल मिश्रा देवेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुलश्रेष्ठ, महिमा सिंह, डॉ कल्याणी गुप्ता डॉक्टर वैशाली सिंह, कुसम, लक्ष्मी गौतम ने व्यवस्थाओ को संभाला।