आगरालीक्स …Agra News: आगरा डायोसिस के बिशप पर करोड़ों रुपये का गबन और धर्मांतरण कराने के आरोप में मुकदमा, जानें बिशप विजय कुमार नायक का क्या है कहना।
ईसाई मिशनरीज चर्च आफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) से जुड़ी आगरा डायसिस के बिशप विजय कुमार नायक वर्तमान निवासी चर्च रोड आगरा पर हसनपुर, सादाबाद हाथरस के रहने वाले जोगेंद्र सिंह ने कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मूल रूप से तेराबांडी कंधमाल ओडिशा के रहने वाले आगरा डायोसिस के बिशप विजय कुमार नायक व दो अज्ञात लोगों ने फर्जी व कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर आगरा डायोसिस के खातों से धनराशि को पैतृक स्थान पर रिश्तेदारों व परिवार के लोगों के खातों में अवैध रूप से ट्रांसफर कर गबन किया है। ( Agra Live News: FIR lodge against Bishop Of Agra Diocese Vijay Kumar Nayak in Agra )
ओडिशा में स्कूल का निर्माण कराने के आरोप
आरोप है कि आगरा डायोसिस के खातों से धनराशि का गबन कर ओडिशा के कंधमाल जिले में सेंट पीटर्स पब्लिक स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि आदिवासी और गंभीर हिंदू परिवारों का धर्मांतरण भी कराया गया।
साठगांठ कर आगरा डायोसिस के बिशप बनने के आरोप
यह भी आरोप है कि बिशप विजय कुमार नायक पूर्व में फूलवनी डायोसिस स्थित उदयगिरी दारिंगबाड़ी जिला कंधमाल ओडिशा के बिशप के साथ चर्च आफ नार्थ इंडिया पंत मार्ग दिल्ली के माडरेटर थे। मगर, ये शैक्षणिक संस्थान नहीं थे और आमदनी भी अच्छी नहीं थे, आगरा डायोसिस के शैक्षणिक संस्थान हैं और करोड़ों की आय है आरोप है कि गबन करने के लिए चर्च आफ नार्थ इंडिया के सदस्यों से साठगांठ कर विजय कुमार नायक आगरा डायोसिस के बिशप बन गए। करोड़ों रुपये की धनराशि का गबन किया।
बिशप का यह है कहना
बिशप आगरा डायसिसि विजय कुमार नायक का मीडिया से कहना है कि मुकदमा पूरी तरह से निराधार है यह सिर्फ ब्लैकमेलिंग और झूठा फंसाने के लिए किया गया है। आगरा डायोसिस चर्च आफ नार्थ इंडिया का मैं बिशप हूं और कुछ शरारती तत्व मुझे जबरन झूठे केसों में फंसाना चाहते हैं, उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है कि जिससे पूरा मामला अपने आप सामने आ जाएगा।