आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, कार बनी आग का गोला, दूसरी कार भी आग की चपेट में, कुछ ही देर में जलकर हुई स्वाह। ( Agra Live News: Fire break out in Car in Agra, Video )
आगरा के बेलनगंज में फाटक सूजनभान में बुधवार दोपहर को अचानक से वैगन आर कार में आग लग गई, लोगों ने कार से आग की लपटें उठती हुई देखीं, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गईं और कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
आगे खड़ी कार को चपेट में लिया
कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई और आगे खड़ी कार को भी चपेट में ले लिया, दूसरी कार में भी आग लग गई, दूर तक आसमान में काला धुआं उठने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण भीषण गर्मी माना जा रहा है। अभी जांच चल रही है।