आगरालीक्स…आगरा में सूरज ने बरसाई आग. दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक. रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक
आगरा में गर्मी ने लोगों की हालत खबरा करके रख दी है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणों से निकलने वाली तपिश लोगों को झुलसाने लगती हैं. सुबह 9 बजे ही धूप का तेज इतना अधिक होता है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल होता है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. पिछले तीन दिन से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गर्म हवाएं चलेंगी और आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने वाली है
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 20/05/26) 45.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/05/26) 28.2
Departure from Normal(oC) 2.7