आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विदेशी महिला पर्यटक ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा हमने आगरा में दुकान वॉक करने की सोची, आप कभी ऐसा मत करना।
एक रूसी महिला पर्यटक का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, यह वीडियो आगरा के यमुना किनारा रोड का है, भीड़ भाड़ वाले यमुना किनारा रोड से आगरा किला और ताजमहल तक जाते हैं। महिला विदेशी पर्यटक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अपने अनुभव साझा करते हुए चेतावनी दी है।
आप कभी ऐसा मत करना
वीडियो पर महिला पर्यटक ने रूसी भाषा में लिखा है हमने आगरा में दुकान वॉक करने की सोची, आप कभी ऐसा मत करना। वीडियो में रूसी महिला पर्यटक यमुना किनारा रोड पर बेलगंज से जीवनीमंडी तक पैदल जा रही है, आटो और ई रिक्शा चालक विदेशी महिला पर्यटक के सामने आ जाता है, कहता है मैम मैम इससे महिला पर्यटक असहज महसूस करती है।