Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Four youths escaped after having dinner worth Rs 41,477 at a five-star hotel in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Four youths escaped after having dinner worth Rs 41,477 at a five-star hotel in Agra…#agranews

294

आगरालीक्स…आगरा के फाइव स्टार होटल के रेस्तरां में डिनर करने पहुंचे चार युवक. 41,477 हजार का खाना खाया और एक—एक करके हो गए चंपत..ढूंढते रह गए कर्मचारी

आगरा के फाइव स्टोर होटल द ओबराय अमर विलास के रेस्तरां बेलव्यू को चार युवक 41 हजार से अधिक का चूना लगा गए. उन्होंने रेस्तरां में कॉल करके डिनर बुक किया और ​रात को डिनर करने पहुंचे. खाना खाने के बाद पहले तीन युवक एक साथ निकले और बाद में चौथा और मुख्य आरोपी युवक रेस्तरां से बाहर निकलकर चंपत हो गया. होटल के मैनेजर ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है. एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

होटल द ओबराय अमर विलास का बेलव्यू नाम से रेस्तरां है. रेस्तरां के एचआर एंड सिक्योरिटी मैनेजर रोबिन भारद्वाज द्वारा थाना ताजगंज में दी गई तहरीर में बताया गया कि 5 मई को असद खान नाम के व्यक्ति ने हमारे रेस्तरां, बेलव्यू में 7 मई के लिए होटल बोर्ड लाइन पर कॉल करके रात्रिभोज का आरक्षण कराया था. 7 मई को असदखान अपने साथ आए तीन अन्य युवकों के साथ रात लगभग पौने नौ बजे रेस्तरां में भोजन करने पहुंचे. चारों सफेद मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार MP07 CD 5307 से आए.

खाना खाने के बाद हो गए चंपत
चारों को टेबल नंबर 1 पर बैठाया गया और उनहोंने रेस्टोरेंट में खाने का आर्डर दिया. खाना खत्म होने के बाद असद खान के सााि आए तीनों व्यक्ति रेस्टोरेंट से बाहर निकले और सीधे होटल की पार्किंग में चले गए. वे रात 12 बजे के बाद होटल से निकल गए. इसके 10 मिनट बाद असद खान धूम्रपान का बहाना बनाकर रेस्टोरेंट से बाहर निकले और जानबूझकर पैदल ही होटल परिसर से निकल गए और फिर वापस नहीं लौटे.

41477.49 का बिल का नहीं किया भुगतान
होटल के कर्मचारियों ने असद खान को काफी तलाश लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. एचआर मैनेजर ने बताया कि उनके खाने का कुल बिल 41,477.49 रुपये था जिसका भुगतान नही किया गया. होटल प्रबंधन ने असद खान से मोबाइल पर नंबर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिस कार से वह आए थे वो ग्वालियर की रहने वाली मालती आदिवासी के नाम पर पंजीकृत है. चारों आरोपियों के खिलाफ होटल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Arrested in Pradhan Son Murder Case in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर...

बिगलीक्स

Delhi Malviya Nagar Fire: 21 died in Lemon Green restaurant, 47 rescued

नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से...

error: Content is protected !!