Wednesday , 12 August 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: FSDA Raid in Flour Factory in Agra, Three brands of flour are suspected to contain steatite ( Selkhadi)
बिगलीक्स

Agra Live News: FSDA Raid in Flour Factory in Agra, Three brands of flour are suspected to contain steatite ( Selkhadi)

1




आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आटा फैक्ट्री में छापा, तीन ब्रांड के आटे में सेलखड़ी मिलाने की आशंका, 18 किलो सेलखड़ी जब्त, आटा मशीन सील।
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को फतेहपुर सीकरी में आटा फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में अमित कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र, जौतना डाबर रोड, फतेहपुर सीकरी मिले। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार के अनुसार, मौके पर आटे में सेलखड़ी की मिलावट किए जाने की स्थिति पाई गई। मौके से लगभग 1800 किलोग्राम सेलखड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत 30,150 रुपये और लगभग 13.5 कुंतल (1350 किग्रा.) आटा, जिसकी अनुमानित कीमत 18,900 रुपये थी। फर्म द्वारा खाद्य तेल के व्यवसाय हेतु फुटकर विक्रेता तथा खाद्य मसालों के व्यवसाय हेतु थोक विक्रेता की श्रेणी में खाद्य लाइसेंस प्राप्त किया गया था, जबकि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थ आटे के निर्माण का कार्य किया जाना पाया गया।
मुकदमा कराया जा रहा दर्ज, मशीन सील

मिलावट एवं अनधिकृत रूप से आटा निर्माण की स्थिति को देखते हुए खाद्य कारोबार को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया तथा आटा निर्माण में प्रयुक्त मशीनों को सील कर दिया गया है। संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध थाना-फतेहपुर सीकरी, जनपद आगरा में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त खाद्य लाइसेंस के निलंबन की प्रक्रिया भी नियमानुसार संचालित की जा रही है। चार नमूने भी लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, चन्द्र विजय सिंह, शैलेन्द्र कुमार, आर.के. निरंजन, अजय कुमार एवं अमिता जिज्ञासु मौजूद रहीं।

मौके से 04 नमूने लिए गए

  1. समृद्धि ब्रांड आटा 01
  2. उत्तम ब्रांड आटा 01
  3. श्याम भोग चक्की फ्रेश आटा 01
  4. सेलखड़ी पाउडर अपमिश्रक 01
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: ISCCM organ donation awareness campaign start from Agra

आगरालीक्स जिंदगी और मौत से जूझ रहे गंभीर मरीजों की जान अंगदान...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: rain forecast on 13th August 2026 in Agra

आगरालीक्स…. आगरा में शाम को झमाझम बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम,...

बिगलीक्स

Agra Health Update: SNMC, Agra CTVS Dr. Sushil Singhal operate 15 year old with subclavian & axillary artery dissection with aneurysm

आगरालीक्स …Agra News: आगरालीक्स आगरा में नौवीं के छात्र के खेलते समय...

बिगलीक्स

Agra Yamuna Water Update: Water Level constant @ 149.60 Meter in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का आज का यमुना जलस्तर का अपडेट, जानें ​खतरे...

error: Content is protected !!