आगरालीक्स….बलकेश्वर मंडल के तत्वावधान में कमला नगर श्रीराम चौक से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग देश भक्ति के गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। बारिश ने युवाओं में जोश भर दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ श्री राम चौक पर देश भक्तों के चंदन का तिलक लगाकर किया गया। तिरंगा हाथों में थामे लोग देश प्रेम में सराबोर नजर आए। पानी की टंकी, एफ ब्लॉक, आदर्श नगर, चाँदनी चौक होते हुए यात्रा का समापन बलकेश्वर तिराहे स्थित शिव मंदिर पर हुआ। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को देश के प्रति जागरूक करना है। 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लहराना है।
मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बारिश में भी लोगों हुजूम कम नहीं हुआ। सैकड़ो की संख्या इस बात की गवाह है लोगों में अपने देश के प्रति सम्मान और भरपूर आस्था है। कमला नगर और बलकेश्वर के हर घर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, नगर उपाध्यक्ष राजू परमार, पूर्व नगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, बलकेश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, शरद माहेश्वरी, राज कुमार शाक्य, मनोज गुप्ता, मोहन सिंह वर्मा, पल्लव गुप्ता, सचिन मित्तल लाल सिंह शाक्य मौजूद थे।