आगरालीक्स…आगरा में आइसक्रीम, आइसकैण्डी, फ्रोजेन डेजर्ट, कुल्फी, बनाना शेक, मैंगो शेक की जांच. एफएसडीए ने कमला नगर, चर्च रोड, दिल्ली गेट सहित 22 स्थानों से लिए सैंपल, जांच को भेजे
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आगरा द्वारा आगरा में 27 से 29 मई तक आगरा के 22 स्थानों परी आइसक्रीम, आइसकैण्डी, आइ लॉलीज, फ्रोजेन डेजर्ट, कुल्फी, बनाना शेक, मैंगो शेक एवं अन्य समान उत्पादों पर विशेष छापामारी एवं जांच अभियान चलाया.अभियान के दौरान एफएसडीए की 06 टीमों द्वारा 22 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं.
यहां—यहां से लिए सैंपल
