आगरालीक्स…आगरा में पुरुषोत्तम मास में गौशाला सेवा और राहगीरों के लिए शीतल जल टंकी का शुभारंभ, बड़ी संख्या में सेवाभावी जन रहे उपस्थित
श्री गिरिराज सेवक मंडल परिवार द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को साकार करते हुए गुरुवार को अग्रवन वाटर वर्क्स गौशाला में गौ सेवा तथा वाटर वर्क्स चौराहा स्थित पुल के नीचे राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवन वाटर वर्क्स गौशाला में गौ माता की सेवा से हुई। सदस्यों ने गौवंश को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य आहार समर्पित कर सेवा की। सेवक मंडल के अजय गोयल, मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, श्याम सुंदर माहेश्वरी , मनीष गोयल ,नीरज अग्रवाल ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का विशेष महत्व है और यह पुण्य का कार्य समाज में करुणा व दायित्वबोध जगाता है। इसके उपरांत वाटर वर्क्स चौराहा पर पुल के नीचे मिनरल वॉटर की टंकी स्थापित कर तजलसेवा का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, श्रमिकों और यात्रियों के लिए यह सेवा प्रारंभ की गई, जिससे दिनभर शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में गौ सेवा संयोजक रमाशंकर मीना गुप्ता, शेखर अग्रवाल, अमित मित्तल, द्वारकेश अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल तथा जल सेवा प्रभारी शेखर अग्रवाल एवं अंकुर अग्रवाल सहित आदि उपस्थित रहे।