आगरालीक्स…पीएम मोदी की अपील के बाद आगरा में ज्वैलरी शोरूमों का क्या है हाल. हर रोज 25 करोड़ से अधिक की सोने की ज्वैलरी के कारोबार वाले बाजार में गिरावट आने से हजारों लोग प्रभावित होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दो दिन अपील की कि लोग एक साल तक सोने और चांदी की खरीद न करें. आगरा में हर रोज करीब 10 से 15 किलो सोने का कारोबार होता है. वहीं चांदी का 5 हजार किलो का कारोबार है. सोने की ज्वैलरी की हर रोज आगरा में 25 करोड़ से अधिक की बिक्री हो रही है. पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वैलरी की बिक्री में गिरावट से हजारों लोगों के सामने संकट खड़ा होने वाला है.बुलियन पर रोक लगनी चाहिए, ज्वैलरी पर रोक से बेरोजगारी होगी
सराफा बाजार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि ज्वैलरी बनाने में 10 से 15 हजार कारीगर काम करते हैं.ऐसे में अगर ज्वैलरी की बिक्री कम होती है जो 2024 के बाद रेट में लगातार आ रहे उछाल के बाद से वैसे ही कम हो रही है, इससे और अधिक संकट पैदा होगा और कारोबार से जुड़े कारीगरों को काम मिलना बंद हो जाएगा. ज्वैलरी की खरीद पर रोक की अपील नहीं की जानी चाहिए, इसकी जगह बुलियन पर रोक की अपील की जाती है तो यह ज्यादा प्रभावी होगी और इससे मांग में भी गिरावट आएगी.
सराफा बाजार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि जिस तरह से ज्वैलरी की खरीद न करने की अपील की जा रही है, इससे आशंका है कि ज्वैलरी पर इम्पोर्ट ड्यूटी जल्द बढ़ सकती है. इसका विरोध न हो इसलिए सोना न खरीदने का माहौल् बनाया जा रहा है.