आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में समर वेकेशन का काउंटडाउन शुरू. प्ले स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू…आपके बच्चों के स्कूलों में कब से शुरू हो रहा है समर वेकेशन
आगरा के स्कूलों में समर वेकेशन का काउंडाउन शुरू हो गया है. शहर के कई प्ले स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू कर दी गई हैं तो वहीं अन्य स्कूलों में भी इस सप्ताह के बाद से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. परिषदीय स्कूलों में 20 मई से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी.20 मई से सभी स्कूलों में हो सकती है छुट्टियां
आगरा के सभी कान्वेंट व निजी स्कूलों में 20 मई से गर्मियां की छुट्टियां शुरू हो सकती हैं. लेकिन छुट्टियों के समय में भी बच्चें पूरी तरह से पढ़ाई से दूर न हों, इसके लिए उन्हें सभी विषयों का जरूरी होमवर्क भी दिया जा रहा है. साथ ही कई चार्ट और क्राफ्ट भी बनाने को दिए जाएंगे.