आगरालीक्स …Agra News: आगरा की एसबीआई से युवक ने मुहर चुरा ली, सीसीटीवी से पुलिस युवक के घर तक पहुंच गई, चौंकाने वाला खुलासा।
आगरा के कलेक्ट्रेट में स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच है। बैंक की क्लर्क सीमा ने बुधवार शाम को थाने में शिकायत की, इसमें कहा कि काउंटर से उनकी मुहर चोरी हो गई है, मुहर पर उनका आईडी नंबर और यूनिक नंबर दर्ज है। बैंक में नकदी जमा करने पर यह यह मुहर लगाई जाती है इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। ( Agra Live News: Man arrested for steal stamp from SBI Agra)
सीसीटीवी से युवक के घर तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी चेक किए तो दोपहर दो बजे जब बैंक में लंच चल रहा था तब युवक ने काउंटर से मुहर चोरी कर ली और कार में बैठकर घर चला गया। पुलिस को सीसीटीवी से कार का नंबर पता चल गया, इससे पुलिस कमला नगर के रहने वाले रौनक अग्रवाल के घर तक पहुंच गई।
बीबीए कर चुका है रौनक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रौनक अग्रवाल बीबीए कर चुका है और अपने घर से आनलाइन आयकर रिटर्न जमा करने के साथ ही व्यापारियों के टेंडर भरवाने का काम करता है। वह टेंडर के लिए बैंक में जमा होने वाली राशि में फर्जीवाड़ा करने के लिए मुहर लेकर आया था जिससे धनराशि जमा किए बिना ही स्लिप पर मुहर लगा सके। पुलिस ने रौनक को अरेस्ट कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।