आगरालीक्स आगरा में युवक टावर पर चढ़ा, प्रेमिका को बुलाने की जिद करने लगा। ( Agra Live News: Man climb on tower )
आगरा के एत्मादपुर में गुरुवार सुबह युवक टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद करने लगा। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को टावर से नीचे उतारा।