आगरालीक्स …Agra News: आगरा में घर में लगाए स्पाई कैमरा, घर से ज्वैलरी चोरी करते हुए रिश्तेदार को पकड़ा, डुप्लीकेट चाबी बनवाकर लॉकर के ताले खोलकर लंबे समय से कर रहा था चोरी। ( Agra Live News: Maternal Uncle steal Jewellery, caught in Spy camera, FIR lodge )
आगरा के थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी की कृष्णा कुंज कॉलोनी कालिंदी विहार की रहने वाली ममता गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके रिश्ते के मामला मोनू गौतम पार्वती विहार में रहते हैं, जब वे घर से बाहर जाती थीं तो घर की देखरेख के लिए मोनू गौतम को चाबी दे जातीं थी, उनके घर में अलमारी की सेफ से कई महीने से ज्वैलरी चोरी हो रही थी, अलमारी बंद रहती थी इससे वे समझ नहीं पा रहीं थी कि चोरी कैसे हो रही है।
स्पाई कैमरा से खुला मामला
ममता गौतम के बेटे ने घर पर स्पाई कैमरा लगा दिया। 23 अप्रैल 2026 को ममता अपने बड़े बेटे के आदेश के साथ बाहर गईं थी और मोनू गौतम को देखरेख के लिए चाबी दे गईं। आदेश स्पाई कैमरा पर अपने मोबाइल पर एसेज लेकर नजर रख रहा था। रात 10 बजे मोनू गौतम उनके घर पर पहुंचा, गेट की चाबी थी, दरवाजा खोलकर अंदर चला गया। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी जो मोनू गौतम द्वारा बनवाई गई थी उससे अलमारी की सेफ खोलकर ज्वैलरी और कैश तलाशने लगा। कैमरे में कैद होने पर उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी, पूछताछ में मोनू गौतम ने बताया कि उसने कुछ ज्वैलरी गिरवी रख दी है।