आगरालीक्स …Agra News: आगरा कॉलेज में शिक्षक, लैब टेक्नीशियन और कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोप में पांच पूर्व प्राचार्यों के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा किया दर्ज।
आगरा कॉलेज में प्रबंध समिति के अनुमोदन के बिना शिक्षक, लैब टेक्नीशियन सहित 66 कर्मचारियों की नियुक्ति में धांधली की शिकायत की गई थी, शासन द्वारा विजिलेंस की खुली जांच के आदेश दिए गए। दिसंबर 2022 में विजिलेंस ने खुली जांच शुरू की। विजिलेंंस की जांच में आगरा कॉलेज में नियुक्तियों में धांधली सामने आई। चार साल तक विजिलेंस ने जांच की, इसमें आरोपों की पुष्टि हुई। ( Agra Live News: FIR lodge against Five Former Principal of Agra College in Prevention of Corruption Act )
सबसे ज्यादा डॉ. मनोज रावत ने 54 शिक्षकों की भर्ती की, इंजीनियरिंग संकाय में भी गड़बड़ी
विजिलेंस की जांच में सामने आया कि सबसे ज्यादा 54 शिक्षकों की नियुक्ति डॉ. मनोज रावत द्वारा की गई। जबकि पूर्व प्राचार्य एवी सिंह द्वारा आठ, डॉ. यूसी शर्मा ने दो और पूर्व प्राचार्य संतोष कुमार जिनका निधन हो चुका है एक कर्मचारी की नियुक्ति की थी। इसके साथ ही आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग संस्थान में 2017 में आयुक्त कार्यालय में आगरा कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक हुई थी, इसमें सेल्फ फाइनेंस इंजीनियरिंग संकाय की वित्तीय स्थिति को देखते हुए जिन शिक्षकों और कर्मचारियों के पास वैध नियुक्ति नहीं थे उन्हें तत्काल प्रभव से कार्य मुक्त किए जाने और संविदा की अवधि निश्चित करने का निर्णय लिया गया था इसके बाद भी तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता ने पांच लैब तकनीशियन को प्रबंध समिति की बैठक के अनुमोदन के बिना संविदा पर रख लिया, उन्हें सेवा विस्तार दिया गया। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा का कहना है कि शासन द्वारा खुली जांच के आदेश दिए थे, प्रबंध समिति के बिना शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति के आरोपों की पुष्टि होने पर पांच पूर्व प्राचार्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्यों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
डॉ. मनोज रावत निवासी जयपुर हाउस लोहामंडी, 54 शिक्षकों की नियुक्ति की गई
डॉ. अशोक विक्रम निवासी मधुबन एन्क्लेव, दयालबाग आठ नियुक्तियां
डॉ. उमेशचंद शर्मा निवासी मावध कुंज प्रताप नगर लोहामंडी दो नियुक्तियां
नरेंद्र सिंह निवासी शंभु अपार्टमेंट प्रोफेसर कॉलोनी
डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, निवासी न्यू आगरा कॉलोनी