आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मां बेटे से से छीन ले गए दो लाख की नकदी और आभूषण से भरा बैग
आगरा में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है. अछनेरा में मां—बेटे से झपट्टा मारकर कैश और ज्वैलरी से भरा बैग छीन ले गए. बैग में दो लाख कैश और ज्वैलरी थी. मां—बेटे ने शोर मचाया लेकिन बदमाश फरार हो गए. राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस सीसीटीवी आदि की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है.लोहकरेरा में प्रिंस रहते हैं. शनिवार दोपहर प्रिंस अपनी मां के साथ बाइक से गांव कचौरा अपनी ननिहाल जा रहा था.. कुकथला चौकी और अरदाया क्षेत्र में स्थित महारानी इंटरनेशनल एकेडमी के पास अचाकन अपाचे बाइक सवार उनके पास आए और झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए. अचानक हुई इस घटना से मां बेटे अचंभित रह गए. उनहोंने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश ओझल हो गए. पीड़ित के अनुसार बैग में करीब दो लाख रुपये कैश, सोनेक ी एक चेन और पेंडल रखा हुआ था. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.