Saturday , 13 June 2026
Home आगरा Agra Live News: Nine injured, one woman dead in two accidents in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Nine injured, one woman dead in two accidents in Agra…#agranews

57

आगरालीक्स….आगरा में एक्सप्रेस वे पर वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार बस में घुसी. नौ लोग घायल. ईंट मंडी पर डम्पर ने महिला को कुचला, मौत

आगरा में शनिवार सुबह दो हादसे हुए. पहला हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ. जोनपुर से वृंदावन दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं की कार आगे चल रही बस में पीछे से जा घुसी. हादसे में नौ श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें एक साल की मासूम बच्ची भी शामिल है. वहीं दूसरा हादसा हाथरस रोड स्थित ईंट की मंडी के पास हुआ. यहां एक डम्पर ने बाइक सवार महिला को चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

वृंदावन दर्शन को जा रहा थे कार सवार श्रद्धालु
जौनपुर के रहे वाले श्रद्धालुओं की एक कार शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस से होते ही वृंदावन दर्शन के लिए जा रही थी. छलेसर चौकी के पास अचानक कार चालक को नींद की झपकी आई और कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक बस में जा घुसी. सुबह करीब साढ़े छह बजे इस हादसे में कार सवारों में चीख पुकार मच गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घ्ज्ञायलों को असपताल में भर्ती कराया है जिसमें एक साल की मासूम बच्ची भी शामिल है.

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
भरतपुर निवासी 50 वर्षीय ओमवती पत्नी महेश इन दिनों अपने मायके खंदौली क्षेत्र के गांव नैनसुख में आई हुई थीं. शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने भतीजे जितेंद्र के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से आगरा शहर स्थित एक निजी अस्पताल में दवा लेने जा रही थीं. इसी दौरान ट्रांसयमुना क्षेत्र में ईंट मंडी के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर भीड़ बढ़ती देख डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर ट्रांसयमुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: ‘Chhoti Diwali’ celebrated at Shri Mathuradhish Temple in observance of Purushottam Maas…#agranews

आगरालीक्स..आगरा के श्री मथुराधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास को लेकर मनी छोटी...

आगरा

Agra Live News: DM inspects arrangements for Defence Minister’s program in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का...

आगरा

Agra Live News: ‘Shahi Khichdi’ offered as ‘Rajbhog’ to Thakur Ji at Agra’s Shri Premnidhi Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में शाही खिचड़ी के राजभोग से रीझे...

आगरा

Agra Weather: Agra received 37 mm of rainfall over the past two nights…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो दिन से रात 2 बजे हो रही बारिश, 70...

error: Content is protected !!