आगरालीक्स…आगरा में दो दिन से रात 2 बजे हो रही बारिश, 70 से 80 की स्पीड से चल रही आंधी. जानें आज रात कैसा रहेगा मौसम
आगरा में दो दिन से रात दो बजे मौसम बदल रहा है. 70 से 80 की स्पीड से आंधी चल रही है तो वहीं जोरदार बारिश भी हो रही है. दो दिन में रात को 37 एमएम बारिश हुई है. इससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है. शनिवार सुबह से भी बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा रहा. हालांकि दिन में धूप निकल आई और बादल भी छट गए.मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज रात को भी मौसम बदल सकता है और बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 13/06/26) 34.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/06/26) 21.0
Departure from Normal(oC) -8.3
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 19