Sunday , 19 April 2026
Home आगरा Agra Live News: Park KPIMS Hospital organized a free health camp…#agranews
आगरा

Agra Live News: Park KPIMS Hospital organized a free health camp…#agranews

54

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर. 209 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ…

Park KPIMS Hospital द्वारा बी. डी. प्राइमरी स्कूल, बमरौली अहीर, आगरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डॉ. (ले. कर्नल) रवि कुमार जैन एवं हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज जयंते ने मरीजों का विस्तृत परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। मरीजों को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक किया गया तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में कुल 209 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान कई निःशुल्क जांच सुविधाएं जैसे बीपी, शुगर एवं अन्य आवश्यक परीक्षण उपलब्ध कराए गए। गंभीर रोगों से संबंधित मामलों में आगे के उपचार हेतु उचित सलाह दी गई। अस्पताल के नर्सिंग एवं सहायक स्टाफ ने शिविर के दौरान सभी मरीजों को समुचित सहयोग प्रदान किया, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहीं। शिविर के सफल आयोजन में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ, आगरा के अध्यक्ष डॉ. महेश कांत शर्मा का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने उनका आभार व्यक्त किया।

शिविर की सफलता पर अस्पताल के सीईओ दिव्य प्रशांत बजाज ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

आगरा

Agra Live News: The Somnath Swabhiman Yatra departs from Agra for Gujarat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से गुजरात के लिए निकली सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी...

आगरा

Agra Live News: Two girls were married in Agra on Akshaya Tritiya…#agraenws

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतीया पर दो बेटियों को मिला नया जीवन, लायंस...

आगरा

Agra Live News: Cool Water service started in the scorching heat of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में शुरू हुई निशुल्क जल सेवा प्याऊ. कमला...

error: Content is protected !!