आगरालीक्स…Agra News: आगरा में तेज स्पीड कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, गंभीर हालत में युवक दिल्ली रेफर।
मिढ़ाकुर के रहने वाले हेमंत और आकाश बाइक से जा रहे थे, मंगलवार दे रात बोदला अछनेरा रोड पर तेज स्पीड कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। भीषण हादसे के बीच स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हेमंत और आकाश को एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। हादसे में हेमंत की मौत हो गई, जबकि आकाश की हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, कार का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।