आगरालीक्स….Agra News: 14 किलोमीटर लंबी उत्तरी बाईपास पर टोल टैक्स शुरू, बाइक, स्कूटर से भी टोल टैक्स, यह 14 किलोमीटर का बाईपास रैपुरा जाट आगरा दिल्ली हाईवे से खंदौली को जोड़ता है। से सादाबाद को जोड़ रहा है। जानें टोल की दरें।
मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली को जोड़ने के लिए आगरा दिल्ली हाईवे पर 14किलोमीटर लंबा उत्तरीबाईपास बना है। उत्तरीबाईपास 4 दिसंबर 2025 को शुरू हो गया था, इससे वाहनों को शहर के अंदर नहीं आना पड़ रहा है और आगरा शहर से भी जिन लोगों को यमुना एक्सप्रेस वे से जाना है वे उत्तरीबाईपास से होकर सीधे यमुना एक्सप्रेस वे पहुंच रहे थे, उत्तरीबाईपास यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ा हुआ है उनका एक टोल भी बच रहा था।
बाइक, स्कूटर से भी टोल टैक्स, डबल यात्रा पर 20 प्रतिशत कटौती
उत्तरीबाईपास पर बल्देव क्षेत्र के मिडावली में टोल प्लाजा बनाया है। टोल प्लाजा मैनेजर तुलसीराम गुर्जर का कहना है कि 15 मई से टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है, यह यमुना एक्सप्रेस वे पर 141 किलोमीटर पर है और जेजी इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा टोल वसूला जा रहा है। इसमें स्कूटर और बाइक से भी टोल लिया जा रहा है, डबल यात्रा करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
स्कूटर, बाइक 45 रुपये
जीप कार 95 रुपये
मिनी ट्रक 145 रुपये
दो एक्सल ट्रक 295 रुपये
मल्टी एक्सल ट्रक 450 रुपये
छह एक्सल से अधिक ट्रक 580 रुपये