आगरालीक्स…आगरा में अचानक टमाटर के रेट हुए हाई तो लोग चौंके. तीन दिन पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 60 से 70 रुपये किलो पहुंचा…खीरा होने लगा मंडी से गायब..
तीन से चार दिन पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अचानक महंगा हो गया है. टमाटर के रेट इस समय 60 से 70 रुपये किलो हो गए हैं. लोग टमाटर खरीदने जा रहे हैं तो उसके महंगे होने पर चौंक रहे हैं. इधर खीरा भी मार्केट से अचानक गायब होने लगा है. न तो ठेल ढकेल पर और न ही मंडी में खीरा दिखाई दे रहा है. ऐसे में सलाद का स्वाद थाली से गायब हो रहा है.रेट बढ़ने के कारण
भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण खेतों में टमाटर की फसल झुलस गई है जिससे उपज में भारी गिरावट आई है. इसके कारण प्रमुख उत्पादक राज्यों से मंडियों में टमाटर की आवाजाही कम हो गई है. मांग की तुलना में आपूर्ति कम होने से कीमतों में लगभग 50 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है.
टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों की आवक में भारी कमी दर्ज की गई है. आलम ये है कि जो सब्जियां कुछ दिन पहले तक 20 से 30 रुपये किलो मिल रही थी वो अब सीधे 40 से 60 रुपये किलो तक हो गई हैं. व्यापारियों का कहना है कि भीष्ज्ञण गर्मी के कारण फसलें प्रभावित हुई हैं. इस वजह से हरी सब्जियों की सप्लाई चेन टूट गई है. मंडी में अब बड़ी गाड़ियों की आवक कम हो गई है और छोटी पिकअप गाड़ियां ही माल लेकर पहुंच रही हैं.