आगरालीक्स…आगरा किले के जहांगीर महल में गूंजी महाराजा सूरजमल की शौर्य गाथा. अद्वितीय शौर्य,राष्ट्रभक्ति के साथ हुआ आयोजन
भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल जी के विजय दिवस के अवसर पर आगरा किले के अंदर जहांगीर महल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूरजमल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर महाराजा सूरजमल जी के वंशज नेम सिंह फौजदार,विधायक जी एस धर्मेश, चौधरी उदयभान सिंह, एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि महाराजा सूरजमल जी का जीवन साहस,सुशासन,और सामाजिक समरसता का प्रेरणा स्त्रोत है।उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और समाजहित के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।