आगरालीक्स…बेहद दुखद, आगरा में बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना में नहाने गए 6 बच्चे डूबे. 4 की मौत, दो को बचाया. जन्मदिन पार्टी में आए थे रिश्तेदारों के बच्चे
यमुना पार में फाउंड्री नगर स्थित विद्यापुरम के रहने वाले सौरभ की बेटी नित्या का जन्मदिन था, जन्मदिन मनाने के लिए उनके रिश्तेदार भी आए थे। मंगलवार दोपहर 11.30 बजे काजल अपने भाई विक्की और उनके रिश्तेदार मथुरा की रहने वाली 16 साल की रिया, सादाबाद के कुंजनपुर के रहने वाले 22 साल के कान्हा, 18 साल की महक और 13 साल का अंशु बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना में नहाने गए थे।यमुना में नहाते समय वे अंदर की तरफ जाने लगे, पानी अधिक होने पर एक के बाद एक युवक और युवतियां डूबने लगे, स्थानीय लोगों ने काजल और अंशु को बचा लिया लेकिन अन्य लोग डूब गए। यमुना में डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग आ गए हैं।
गीताखोरों ने 05 को बाहर निकाला, तीनों की मौत
गोताखोर आ गए, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। डीसीपी सिटी के अनुसार, 06 बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पीएसी टीम की मदद से 05 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें कान्हा, रिया व महक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है, काजल व अंशू को सुरक्षित निकाल लिया गया।
रेस्क्यू टीम ने 11 साल के विक्की की तलाश के लिए सर्च आपरेशन शुरू किया. करीब पांच घंटे बाद विक्की का शव भी यमुना से बाहर निकाल लिया गया. घटनास्थल पर कमला नगर पुलिस मौके पर मौजूद रही। वहीं क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।