आगरालीक्स ..वीडियो देखें, आगरा में रात में हुई रिकॉर्ड 63 एमएम बारिश का कहर, दो मंजिला मकान की दीवार गिरी, कई क्षेत्रों में सड़क धंसी, गड्ढे में गिरी वैन। कॉलोनियों में भरा गंदा पानी। ( Agra Live News: Two story house wall collapse, water lodging in colony, 63 mm rain recorded, Video)
आगरा में सोमवार देर रात तेज बारिश हुई। बारिश से कॉलोनियों में पानी भर गया, कमला नगर एक्सटेंशन के यमुना विहार, शास्त्रीपुरम सहित कई कॉलोनियों में गंदा पानी भर गया। रात में लोग घरों से गंदा पानी निकालने में जुटे रहे। तेज बारिश से जगह जगह सड़क धंसने से गड्ढे हो गए हैं, पुरानी मंडी से विक्टोरिया पार्क पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़कों पर गड्ढे से पानी भरने से वाहन पलट गए। वैन गड्ढे में गिर गई।
दो मंजिला मकान की दीवार गिरी
तेज बारिश के चलते छीपीटोला में दो मंजिला मकान की दीवार गिर गई, मकान के आगे के हिस्से की दीवार गिरने से लोग दहशत में आ गए। कई जगह पर बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
63 एमएम रिकॉर्ड की गई बारिश
आगरा में पिछले 24 घंटे में 63 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुछ ही देर में हुई रिकॉर्ड बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया है। कॉलोनियों में गंदा पानी भर गया है, इससे लोग परेशान हैं।