मथुरालीक्स …Mathura News: वीडियो देखें सनसनीखेज, आनलाइन प्रवचन देकर इंजीनियर युवतियों को नशे की लत लगाने के बाद दुष्कर्म करने वाला बीटेक करने के बाद बना साधु अरेस्ट। दो युवती और एक बच्चे को कराया मुक्त। ( Mathura Live News: Engineer become sant arrested for molesting Bsc Nursing student from Radhakund, Mathura Video )
मूल रूप से ओडिशा के खोरदा जिले का रहने वाले अभिषेक मिश्रा ने 2021 में भुवनेश्वर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक की। कुछ समय नौकरी करने के बाद वह कथित साधु बन गया और आनलाइन प्रवचन देने लगा। तीन साल पहले उसने मथुरा के गोवर्धन के राधाकुंड में किराए पर मकान लिया। वह यहां गौड़ीय संप्रदाय के साधु के वेश में रहने लगा। आनलाइन प्रवचन देने के साथ ही भजन कीर्तन करता था।
बीएससी नर्सिंग की छात्रा दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील हरकत करने से खुला मामला
गोवर्धन थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, इसमें कहा कि उसकी बहन बीएससी नर्सिंग कर रही है, वह भजन कीर्तन मंडली के माध्यम से अभिषेक मिश्रा के संपर्क में आई। आरोप लगाया कि 15 मई की रात को अभिषेक मिश्रा ने भगवान का प्रसाद बताते हुए छात्रा को दूध पिलाया, वह बेसुध हो गई तो उसके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो कॉल कर पांच लाख रुपये मांगे, रुपये न देने पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी। 25 मई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
नशा देकर इंजीनियरिंग युवतियों से दुष्कर्म करने का आरोप
पुलिस ने मामले की जांच की तो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। आरोप है कि अभिषेक मिश्रा ने बीटेक की है इसलिए उसके संपर्क में बीटेक कर चुकी युवतियां थीं। उसने आनलाइन प्रवचन और भजन मंडली से युवतियों को अपने जाल में फंसाया। बड़ी कंपनियों में काम करने वाली इंजीनियरिंग युवतियां उससे मिलने के लिए उसके आश्रम पर आने लगीं, उन्हें गांजा सहित अन्य नशा कराता था और नशे की लत लगा देता था इसके बाद दुष्कर्म करता था। वीडियो बना लेता था और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था। उसके घर पर युवक और युवतियों के आने का सिलसिला चलता रहता था। सोमवार को पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और अभिषेक मिश्रा को अरेस्ट कर लिया। घर से दो युवती और एक बच्चे को मुक्त कराया है युवतियों को नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया है।
जपता था राधा नाम
पुलिस की छापेमारी का स्थानीय लोगों ने विरोध किया वे अभिषेक मिश्रा को साधु समझते थे। सिर पर बाल नहीं रखता था गौड़ीय संप्रदाय का तिलक लगाता था और घर से बाहर निकलने पर राधा नाम का जाप करता था। पुलिस को उसके मोबाइल से युवतियां और युवक के अश्लील फोटो भी मिले हैं।