आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा करने पर ब्वायफ्रेंड की बरात बिना शादी के लौटी, आनलाइन मैरिज साइट से हुई शादी, ढ़ाई साल बाद विवाह शून्य घोषित। ( Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra )
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के युवक की शादी डौकी क्षेत्र की युवती के साथ तय हुई थी, सोमवार को बारात जानी थी। बारात की तैयारी चल रही थी इसी दौरान एक युवती पहुंंच गई। उसने आरोप लगाए कि युवक उसके साथ तीन साल से रिलेशनशिप में है अब उसकी पुलिस में नौकरी लग गई है। दहेज के चलते वह उससे शादी नहीं कर रहा है दूसरी जगह शादी कर रहा है। इसके बाद युवती ने डौकी पहुंच कर दूल्हा बनकर बैठे युवक को रोक दिया, पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों को थाने ले जाया गया।
कई घंटे चली पंचायत, शादी करने पर अड़ी युवती
कई घंटे पंचायत चली, इस दौरान युवक की शादी नहीं हो सकी और रात में ही बारात लौट गई। जिस युवती से शादी होनी थी उन्होंने दहेज का सामान वापस करने के लिए कहा, पंचायत में भी कह दिया गया कि दहेज का सामान वापस कर दिया जाए। वहीं, रिलेशनशिप में रही युवती जिद पर अड़ी हुई है कि वह उसी से शादी करेगी।
ढ़ाई साल में विवाह शून्य
सैंया क्षेत्र की युवती की जीवनसाथी डॉट कॉम से गौतमबुदृध नगर के रहने वाले युवक से हुई थी। एक होटल में शादी हुई। शादी के वह युवती अपने ससुराल में सात दिन ही रही, उसने पति और ससुरालीजनों पर क्रूरता के आरोप लगाए, इसके बाद युवती को पता चला कि उसका पति पहले से विवाहित है। विवाह को शून्य घोषित करने के लिए कोर्ट की शरण ली गई, विपक्षी ने आरोपों से इन्कार किया, परिवार न्यायालय ने मामले में विवाह शून्य घोषित करने के आदेश दिए हैं।