Saturday , 13 June 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Live NewsL MP Rajkumar Chahar interacted with the people in Agra’s Kiraoli and Fatehpur Sikri…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Live NewsL MP Rajkumar Chahar interacted with the people in Agra’s Kiraoli and Fatehpur Sikri…#agranews

18

आगरालीक्स…आगरा के किरावली और फतेहपुर सीकरी में सांसद राजकुमार चाहर ने किया लोगों से संवाद. केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर किया जनसंपर्क अभियान

सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार को किरावली और फतेहपुर सीकरी में लोगों से संवाद किया. भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया. इस दौरान सांसद ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, चिकित्सा संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की. उन्होंने नागरिकों को सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित पुस्तिकाएं भी भेंट कीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है और देश विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा, प्रभावी सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को रेखांकित किया.

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आर्थिक सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, महिलाओं के उत्थान और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव, गरीब और जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है. जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है.

सीकरी में प्रमोद सिंघल, डॉ राजकुमार मंगल), गोविंद अग्रवाल, डॉ. उमेश चंद मिश्रा ,डॉ. संजय सिंघल, डॉ. संजय गोयल, मनोज सिंघल, भोलू, अनिल कुमार वर्मा, ब्रजेश कुमार गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, चिकित्सक एवं नागरिक मौजूद रहे. वहीं किरावली में सत्यप्रकाश अग्रवाल,राजपाल मास्टर,हरि किशन खंडेलवाल,रामप्रकाश पंडित, विनोद अग्रवाल ,महेश कुमार सिंघल,गंगाराम माहौर,कमलेश देवी, महेश चंद इन्दोलिया,नरेश बंसल, रामवीर सिंह,डॉ गुलाब सिंह सिनसिनवार,योगेश बंसल, बंटी बंसल,मण्डल अध्यक्ष पिंकी सरपंच,गुड़डू चाहर,सोनू चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं समस्त प्रधान,बीडीसी आदि मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Akhilesh Yadav in Agra to oversee preparations for the 2027 UP Assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पहुंचे सपा सुप्रीमो...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: SP President Akhilesh Yadav in Agra on 13th and 14th June 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो...

agraleaksपॉलिटिक्स

Defense Minister Rajnath Singh is arriving in Agra. The administration and BJP leaders are busy making preparations

आगरालीक्स…आगरा आ रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. तैयारियों में जुटा प्रशासन और...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Effigy of SP Spokesperson Rajkumar Bhati Burnt in Agra….#agranews

आगरालीक्स…ब्राह्मणों के लिए ऐसा क्या बोल गए सपा नेता कि आगरा में...

error: Content is protected !!