आगरालीक्स ..वाह भाई वाह, नए साल पर ताजमहल की दीवानगी देखिए, सुबह ही 10 हजार टिकट बिक गए, पर्यटकों की लंबी लाइन लगी है। फोटो से समझें, दीदार ए मुहब्बत का क्रेज।
कोहरे में ताजमहल का नजारा अलग ही दिखाई देता है, यमुना से उठने वाली ओस में ताजमहल बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

ताजमहल की कैपिंग कैपेसिटी 10 हजार से बढाकर 15 हजार कर दी गई है,अब 15 हजार लोग हर रोज ताजमहल का दीदार कर सकते हैं, शुक्रवार को ताजमहल बंद था, शनिवार सुबह से ही ताजमहल का दीदार करने के लिए लंबी लाइन लग गई।

सुबह ही बिक गईं 10 हजार टिकट
पर्यटकों को हो रही समस्या को देखते हुए टिकट विंडो भी खोल दिए गए हैं, ताजमहल का दीवानगी इस कदर है कि सुबह ही 10 हजार टिकट बिक गए, एक दिन में 15 हजार पर्यटक की ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। सुबह 12 बजे ताजमहल पर लंबी लाइन लगी हुई है।