आगरालीक्स…आगरा में फ्रेंच कपल ने ताजमहल का दीदार कर की हिंदू रीति रिवाज से शादी. राधाकृष्ण मंदिर में लिए सात फेरे, बोले—यह हमारे जीवन का यादगार क्षण
आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए एक फ्रैंच कपल ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की. राधाकृष्ण मंदिर में उनहोंने सात फेरे लिए और इस पल को अपने जीवन का सबसे यादगार क्षण बताया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों ने हिंदू संस्कृति में रंग कर फिर से एक दूसरे का हमेशा साथ देने का संकल्प लिया.
फ्रांस में रहने वाले फिलिप और सिल्विया लंबे समय से साथी हैं और पिछले एक माह से वे भारत यात्रा पर हैं. मंगलवार को वे ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे और यहां उनहोंने ताजमहल का दीदार किया. ताजमहल के पीछे की प्रेम कहानी और यहां की संस्कृति ने उन्हें काफी प्रभावित किया. भारतीय विवाह परंपरा की पवित्रता से वे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने हिंदू रीति रिवाजों से शादी करने का निर्णय लिया.
फिलिप और सिल्विया भारतीय परिधान से सजे और राधाकृष्ण मंदिर में पुजारी ने विधि विधिान से पूजन संपन्न कराया और एक दूसरे को वरमाला पहनाई. विदेशी जोड़े को हिंदू रीति से शादी करते देख मंदिर में मौजूद स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी इस खास पल के साक्षी बने और उन्होंने दंपत्ति पर फूलों की वर्षा कर आशीर्वाद दिया.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/01/26) 25.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/01/26) 10.0
Departure from Normal(oC) 0.5