आगरालीक्स…आगरा के सेन्ट्रल आगरा पब्लिक स्कूल में लगी भव्य प्रदर्शनी और मेला. विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं शैक्षणिक कौशल को मिला मंच
सेन्ट्रल आगरा पब्लिक स्कूल में एक भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी एवं मेले का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं शैक्षणिक कौशल को मंच प्रदान करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन एपीजीआई महेश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में अंग्रेज़ी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, वाणिज्य तथा प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल, चार्ट, प्रोजेक्ट एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी आगंतुकों को दी।

