आगरालीक्स…आगरा में क्या फिर बदलेगा मौसम?…17 और 18 फरवरी को बारिश होने के आसार. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में मौसम बदल चुका है. दिन में तेज धूप निकल रही है तो वहीं अब सुबह और शाम को भी हल्की ही सर्दी का अहसास है. गुरुवार को दिन में तेज धूप निकली. इससे अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है और अब न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियसस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 17 और 18 फरवरी को बारिश के आसार हैं. इसमें 17 फरवरी को तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट दिया है. हालांकि बारिश से तापमान पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ेगा.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/02/26) 27.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/02/26) 12.4
Departure from Normal(oC) 2.0