आगरालीक्स…आगरा के बोदला में तेज आवाज में फटा गुब्बारे वाला गैस सिलेंडर. गुब्बारे बेच रहा युवक बुरी तरह हुआ घायल. मच गई अफरातफरी
आगरा के बोदला में गुरुवार को गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया. इसकी चपेट में आकर गुब्बारे बेच रहा युवक बुरी तरह से घायल हो गया. धमाके के कारण आसपास अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है.
युवक मोपेड पर हीलियम गैस का सिलेंडर भरकर गैस के गुब्बारे बेच रहा था. इसी दौरान एक अन्य वाहन ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी जिससे मोपेड असंतुलित हो गई और उस पर बंधा हीलियम गैस का सिलेंडर सड़क पर गिर गया और गिरते ही वह तेज आवाज के साथ फट गया. इसकी चपेट में गुब्बारे बेच रहा युवक आ गया और उसका पैर बुरी तरह से घायल हो गया. आसपास भी अफरातफरी मच गई लेकिन बाद में सभी युवक के पास पहुंचे. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है. घायल का इलाज जारी है.