आगरालीक्स…आगरा में युवक की हत्या कर सड़क किनारे खाई में फेंकी लाश. मुंह से निकल रहा था खून, शरीर पर थे मारपीट के निशान
आगरा में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना सैयां क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान मिले. मृतक की पहचान आटो चालक विजय निवासी मनिया के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच की जा रही है. लोगों ने देखी लाशआज रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खेतों पर काम के लिए जा रहे कुछ लोगों ने सैंया इरादतनगर पर सड़क किनारे खाई में एक युवक की लाश देखी. खाई में पानी भरा था जिसमें शव था. कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद पुलिस यहां पहुंची. मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे. पुलिस ने मृतक की पहचान राजस्थान के थाना मनिया क्षेत्र के हनोता में रहने वाले विजय पुत्र चरण सिंह के रूप में की. मृतक के परिजन भी यहां पहुंच गए. उन्होंने बताया कि विजय आटो चलाता था और शनिवार शाम को दो युवक आटो में बैठकर विजय के साथ गए थे. जिनको वो जानते नहीं हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पास में ही मृतक का आटो भी मिला है.